मनेंद्रगढ़में छात्रों का ‘छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन’: दीनदयाल चौक पर की नारेबाजी, रैली की अनुमति न मिलने से नाराज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार को छात्रों ने NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। “छात्र अधिकार बचाओ आंदोलन” के तहत दीनदयाल चौक पर एकत्र हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और केंद्रीय
.
प्रदर्शनकारी छात्र अपने हाथों में बैनर और पोस्टर लिए हुए थे, जिन पर परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, पेपर लीक पर रोक और छात्रों के अधिकारों की रक्षा से संबंधित नारे लिखे थे। छात्रों ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और परीक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की।
छात्रों ने आरोप लगाया कि हाल ही में विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, जिसे उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। उनका कहना था कि शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगें रखने वाले छात्रों के साथ ऐसा व्यवहार अनुचित है।
पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि वे एक रैली निकालना चाहते थे, लेकिन प्रशासन से अनुमति न मिलने के कारण उन्हें दीनदयाल चौक पर ही प्रदर्शन करना पड़ा। इस बात को लेकर छात्रों में नाराजगी भी दिखी।
प्रदर्शन के अंत में छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि पेपर लीक के मामलों में सख्त कार्रवाई नहीं की गई और उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
<











