छत्तीसगढ़ में RSS का मेगा विस्तार: स्वयंसेवक 30 लाख परिवारों तक पहुंचे, 10 लाख लोगों से सीधा संवाद हुआ; संगठन का ढांचा भी बदलेगा – Chhattisgarh News
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने अपने शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में अब तक का सबसे बड़ा ‘गृह संपर्क अभियान’ पूरा किया है। संघ ने प्रदेश के 30.55 लाख परिवारों तक सीधा संपर्क कर अपनी पैठ मजबूत की है। इसके अलावा प्रदेश के 2,034 सम्मेलनों में कुल 9,03,996 लोग शामिल हुए। खास बात यह रही कि पुरुषों (4 लाख) के मुकाबले 5,03,976 महिलाओं की भागीदारी रही। वहीं संपर्क अभियान के तहत RSS न प्रदेश के 13,106 गांवों और 610 शहरी बस्तियों में ये कार्यक्रम आयोजित किए गए। संघ ने निर्णय प्रक्रिया को और तेज करने के लिए संगठन के ढांचे में बदलाव भी करने जा रहा है। मार्च 2027 से वर्तमान प्रांत व्यवस्था की जगह संभाग रचना प्रभावी होगी। देश को 9 क्षेत्रों और 85 संभागों में बांटा जाएगा। ये जानकारी छत्तीसगढ़ प्रांत के क्षेत्र संघचालक डॉ पूर्णेन्दु सक्सेना और प्रांत संघचालक टोपलाल वर्मा ने संयुक्त रूप से दी। छत्तीसगढ़ में संघ का कार्य विस्तार युवा संगम के जरिए 23 हजार से ज्यादा युवा नेतृत्व से जुड़े युवा पीढ़ी में राष्ट्रबोध जगाने के लिए प्रदेश के 142 खंडों और 60 नगरों में ‘युवा संगम’ आयोजित किए गए, जिसमें 23,751 युवाओं ने सहभागिता की। इसमें 14,588 युवक और 9,163 युवतियां शामिल हुईं, जिन्होंने युवा उद्यमिता और राष्ट्रीय विषयों पर संवाद किया। बता दें कि शताब्दी वर्ष में संघने ‘पंच परिवर्तन’ (कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता) को छत्तीसगढ़ के हर घर के आचरण में उतारने का लक्ष्य रखा है।
Source link










