विज्ञापन दें / सहयोग करें

अतिक्रमण हटाने पहुंचे अधिकारियों को घेरा: बेमेतरा में ग्रामीणों ने पंचायत भवन में ताला जड़ा, पुराने मामले में कार्रवाई नहीं होने से थे नाराज – Bemetara News



बेमेतरा जिले के ग्राम पदमी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर शनिवार को उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में ग्रामीणों ने पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला जड़ दिया। उस समय तहसीलदार, पटवारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी पंचायत भवन के अंदर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के साथ चर्चा कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने को लेकर नोटिस जारी किया था। इसके विरोध में ग्रामीणों ने कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पंचायत भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इसी दौरान अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच बातचीत चल रही थी। पुराने मामले में कार्रवाई नहीं होने से नाराजगी ग्रामीणों का कहना है कि इससे पहले भी गांव में अतिक्रमण का एक मामला सामने आया था। उस समय ग्राम पंचायत की ओर से संबंधित व्यक्ति के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई थी, लेकिन अब तक उस मामले में कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं हुई। इसी कारण ग्रामीणों में नाराजगी है। सरपंच बोले- पहले पुराने मामले का हो निराकरण ग्रामीणों और सरपंच का कहना है कि जब पहले किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की, तो अब नए मामले में सीधे कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने मांग की कि पहले पुराने मामले का निष्पक्ष और स्पष्ट निराकरण किया जाए, उसके बाद ही नई कार्रवाई की जाए। चर्चा के दौरान पंचायत भवन में जड़ा ताला इसी मुद्दे पर पंचायत भवन में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच चर्चा चल रही थी। बातचीत के दौरान माहौल गर्मा गया और आक्रोशित ग्रामीणों ने पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर बाहर से ताला लगा दिया। इससे तहसीलदार, पटवारी सहित अन्य अधिकारी कुछ समय के लिए पंचायत भवन के अंदर ही रहे। गांव में तनाव, समझाइश में जुटा प्रशासन घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है। फिलहाल स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button