विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोरबा में भाजपा की जीत का जश्न: मंत्री लखनलाल देवांगन ने बांटी मिठाई और झालमुड़ी, कार्यकर्ताओं ने फोड़े पटाखे – Korba News



पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के बाद कोरबा जिले में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर चौक पर एकत्र होकर खुशी जाहिर की। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीपी नगर चौक पर आतिशबाजी की और पटाखे फोड़े। उन्होंने आम नागरिकों के बीच मिठाई और झालमुड़ी बांटकर अपनी खुशी साझा की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे, जिन्होंने एक-दूसरे को बधाई दी और पार्टी की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने इस मौके पर कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा को मिला जनादेश केवल राजनीतिक सफलता नहीं है। यह जनता के विश्वास, आशाओं और आकांक्षाओं की सशक्त अभिव्यक्ति है। उन्होंने जोर दिया कि जनता ने तुष्टिकरण और नकारात्मक राजनीति को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और विकसित भारत के संकल्प पर अटूट विश्वास जताया है। संगठन की ताकत को बताया जीत का कारण मंत्री देवांगन ने आगे कहा कि यह परिणाम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प की विजय है। उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के कुशल नेतृत्व, सशक्त संगठनात्मक क्षमता और कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम को भी इस सफलता का प्रतिफल बताया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button