रायगढ़ में युवक ने पेट्रोल छिड़ककर बाइक को लगाई आग: माह भर पहले आग लगाने का धमकी दिया, दो बाइक जला, FIR दर्ज – Raigarh News
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के बेहरापारा में आगजनी की घटना घटित हुई
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में एक युवक ने पड़ोसियों की बाइक पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इससे बाइक काफी मात्रा में जल गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। मामला धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र का है।
.
बेहरापारा का रहने वाला तरूण बरेठ 27 साल बिजली मिस्त्री का काम करता है। वहीं उसके मोहल्ले का राजू यादव करीब एक माह पहले रात में तरूण की हीरो ग्लेमर बाइक को किसी काम से मांगा था।
तब तरूण ने उसे बाइक देने से इंकार कर दिया। ऐसे में राजू यादव ने उसे धमकी दिया कि तेरी बाइक को आग लगा दूंगा।
जहां कल देर रात को घर के बाहर खड़ी तरूण व उसके पड़ोस में रहने वाले राज कुमार निषाद के बाइक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दिया।
आगजनी से बाइक का काफी हिस्सा जल गया और करीब 30 हजार का नुकसान हुआ
किसी तरह को बुझाया गया आग की लपटे जब बड़ी तो तरूण को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद आसपास के लोगों की भी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। जहां किसी तरह आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक बाइक काफी मात्रा में जल चुकी थी। घटना के बाद तरूण धरमजयगढ़ थाना पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराया है।
आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि युवक द्वारा बाइक में आग लगा देने की घटना घटित की गई है। आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया और उसकी पतासाजी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Source link











