विज्ञापन दें / सहयोग करें

भाजपा युवा मोर्चा ने नक्सल प्रभावित गांवों में जागरूकता फैलाई: कुसमी मंडल के चुनचुना-पुनदाग और जलजली में कार्यक्रम आयोजित – Balrampur (Ramanujganj) News



भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस सप्ताह के तहत भाजपा मोर्चा ने कुसमी मंडल के नक्सल प्रभावित ग्राम चुनचुना, पुनदाग और जलजली में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम “नक्सलवाद मुक्त छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने आम नागरिकों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों को नक्सलवाद से दूर रहकर शांति, विकास और लोकतंत्र की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में पीड़ित परिवारों को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद जैसी हिंसक विचारधारा से मुक्त करना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है। जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय और जिला प्रभारी अंकुश सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, जिससे सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button