विज्ञापन दें / सहयोग करें

डॉ. मुखर्जी की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस मनाया गया – janjgir champa News


मुलमुला| भारतीय जनता पार्टी मंडल मुलमुला के कार्यकर्ताओं ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि बलिदान दिवस के रूप में मनाई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि दी। राष्ट्रहित में उनके योगदान को याद किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप यादव ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता, राष्ट्रवाद के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में “एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे” का नारा दिया। उन्होंने देशहित में संघर्ष किया। सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। राष्ट्रसेवा के मार्ग पर चलने की बात कही। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता, वरिष्ठजन मौजूद रहे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button