जन्मोत्सव पर राममय हुआ बिलासपुर: भव्य शोभायात्रा के साथ निकला जुलूस, आकर्षक आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीराम की निकली झांकियां – Bilaspur (Chhattisgarh) News
बिलासपुर में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। व्यंकटेश मंदिर सिम्स चौक से शुरू हुई इस यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे संकटमोचन हनुमान की विशालकाय प्रतिमा आकर्षक का केंद्र बिंदु रहा। इससे पहले लोगों ने अपने-अपने घरों के साथ ही देवालयों में सुबह से प्रभु श्रीराम का विधिपूर्वक पूजन और अभिषेक किया। भगवान का श्रृंगार नए वस्त्रों से किया गया। उनके दर्शन के लिए दिनभर भक्तों की भीड़ जुटी रही। वहीं, शाम को ढोल-तासे और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। सिम्स चौक स्थित वेंकटेश मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल होने के लिए शहर के अलग-अलग इलाकों से लोग डीजे के साथ ही ढोल-ताशों और भजन-कीर्तन मंडली के साथ पहुंचे। रामनवमी पर राम लला का झूला उत्सव बिलासपुर के तिलक नगर स्थित राम मंदिर में भी भक्तिमय माहौल है। मंदिर की विशेष सजावट की गई है और राम लला की प्रतिमा पालने पर स्थापित की गई है। शहर भर से श्रद्धालु सुबह से ही मंदिर में पहुंच रहे हैं। भक्त राम लला को पालने पर झूला झुलाते बड़े ही भाव से नजर आ रहे हैं। आज राम जन्मोत्सव (राम नवमी) के दिन श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है और मंदिर में खासी भीड़ जमा है। वेंकटेश मंदिर में मंगल आरती के साथ दिनभर पूजा रामनवी के अवसर पर इस दिन मंदिर में सुबह साढ़े पांच बजे मंगला आरती हुई। सुबह राजसी आरती के बाद दोपहर 12 बजे तक मंदिर के पट बंद कर दिए गए। इस दौरान भजन मंडलियां भजन कीर्तन करते प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन नजर आए। भगवान श्रीराम, हनुमान सहित सभी झांकियों की रजनीगंधा, गुलाब, गेंदा, कमल सहित अन्य फूलों से की गई। प्रभु श्रीराम का अवतरण होने के बाद मंगलगान के बाद महाआरती की गई। इस दौरान मंदिरों में लोगों की भीड़ जुटी रही। शोभायात्रा में मुख्यत: झांकी भगवान श्रीरामचंद्र माता सीता और चारों भैया के साथ नगर भ्रमण के लिए निकले। साथ ही राम लक्ष्मण की यज्ञ रक्षा करते हुए झांकी,गोस्वामी तुलसीदास, अयोध्या के रामलला, नवदुर्गा की झांकी को शामिल किया गया है। शोभायात्रा के दौरान वीरांगनाओं द्वारा झांकियों के सम्मुख शौर्य प्रदर्शन किया गया। वहीं बैंड बाजे के साथ पारंपरिक कर्मा, ददरिया, सुआ, रावत नाच दल अपनी का कला का प्रदर्शन किया गया।
Source link












