विज्ञापन दें / सहयोग करें
Trending

भड़काऊ भाषण पर जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिभा सिंह के खिलाफ केस दर्ज

जशपुर जिले के बगीचा में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। समुदाय विशेष को निशाना बनाते हुए भाषण देने वाली प्रतिभा सिंह के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 196(1ख), 299 और 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में बगीचा में स्थित मंदिर में सुबह के भजन को बंद कराने को लेकर कांग्रेस नेता नासिर अली के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की थी। उनकी गिरफ्तारी और फिर त्वरित जमानत के बाद क्षेत्र में विवाद बढ़ गया। इसके विरोध में 7 जनवरी को हिंदू संगठनों ने एक बड़ी रैली निकाली।

इस रैली में शामिल होने आईं प्रतिभा सिंह ने मंच से भाषण दिया। उनके इस भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद समुदाय विशेष के लोगों ने इसे सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बताते हुए पुलिस से शिकायत की।

भाषण में क्या कहा गया सुनिए ?

पुलिस की कार्रवाई

वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच में पाया गया कि भाषण से क्षेत्र में सामुदायिक शांति और सद्भावना को खतरा हो सकता है। इसके बाद बगीचा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रतिभा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली।

यह मामला कांग्रेस नेता नासिर अली से जुड़ा हुआ है, जिन्हें मंदिर के भजन बंद करने के विवाद में गिरफ्तार किया गया था। उनकी गिरफ्तारी और फिर त्वरित जमानत के बाद के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया था। नासिर अली को जमानत मिलने के विरोध में हिंदू संगठनों ने रैली आयोजित की थी, जिसमें प्रतिभा सिंह को आमंत्रित किया गया था।

प्रतिभा सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। नारी शक्ति एक बार फिर संगठित होकर इस कार्रवाई के खिलाफ अपनी आवाज उठाने की तैयारी कर रही है। क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच तनाव व्याप्त है, और प्रशासन मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।

इस विवाद ने न केवल धार्मिक भावनाओं को भड़काया है, बल्कि सामाजिक सौहार्द पर भी गहरा प्रभाव डाला है। मामले की निष्पक्ष जांच और समाधान की आवश्यकता है ताकि क्षेत्र में शांति और सद्भाव बना रहे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button