विज्ञापन दें / सहयोग करें

बीएसपी और रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन: रायपुर में आज निकलेगी पदयात्रा

भिलाई स्टील प्लांट, रोजगार और टाउनशिप के मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकालेगी। पार्टी का कहना है कि सरकार की लापरवाही और अनियमितताओं के विरोध में यह पदयात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म भी बांटे जाएंगे।

भिलाई स्टील प्लांट (बीएसपी), रोजगार और टाउनशिप से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस बुधवार को रायपुर में ‘भिलाई बचाओ पदयात्रा’ निकालेगी। कांग्रेस का कहना है कि सरकार की कथित लापरवाही, अनियमितताओं और लोगों के शोषण के विरोध में पदयात्रा निकाली जा रही है।

पदयात्रा का मार्ग और कार्यक्रम

कार्यक्रम के तहत सुबह 10 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता टाटीबंध स्थित भारत माता स्कूल के पास एकत्र होंगे। यहां से पदयात्रा कांग्रेस कार्यालय की ओर रवाना होगी। सुबह 10:30 बजे शंकर नगर स्थित राजीव भवन और 11 बजे गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में शहीद महेंद्र कर्मा की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। इस दौरान कांग्रेस नेता उनके राजनीतिक योगदान और आदिवासी समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करेंगे।

स्मार्ट मीटर बदलने के फॉर्म बांटे जाएंगे

दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम को शहर के दो वार्डों में स्मार्ट मीटर बदलने के लिए आवेदन फॉर्म वितरण अभियान चलाया जाएगा। पहला कार्यक्रम शाम 5 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू ब्लॉक के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 स्थित श्याम नगर श्रीकृष्ण मंदिर परिसर में होगा। दूसरा कार्यक्रम शाम 5:30 बजे लेफ्टिनेंट अरविंद दीक्षित ब्लॉक के भगवती चरण शुक्ल वार्ड क्रमांक-57 स्थित अरविंद नगर में आयोजित किया जाएगा। यहां कांग्रेस नेता लोगों को आवेदन फॉर्म उपलब्ध कराएंगे और प्रक्रिया की जानकारी देंगे।

कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील

शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीकुमार शंकर मेनन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रमों में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं को शामिल होने का आह्वान किया गया है। कांग्रेस ने पदयात्रा और स्मार्ट मीटर फॉर्म वितरण अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की अपील की है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button