विज्ञापन दें / सहयोग करें

भिलाई गोलीकांड का नया एंगल: भाई के खून का बदला लेने झारखंड से किराए देकर बुलाया शूटर, इससे पहले भी दो बार करवा चुके हैं फायरिंग – durg-bhilai News


जामुल में इवेंट ऑर्गेनाइजर विकास पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को नया अहम सुराग मिला है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि वारदात कोई सामान्य आपराधिक हरकत नहीं, बल्कि पुरानी रंजिश में रची गई सोची-समझी साजिश थी। पुलिस ने जिस संदिग्ध करण को हिरासत म

.

पहले भी उठा चुका है हथियार करण का नाम इससे पहले भी जलेबी चौक फायरिंग मामले में सामने आ चुका है। पुलिस के अनुसार वह अपने साथी के साथ हत्या की नीयत से वहां भी गोली चला चुका है। लेकिन उस समय में भी गोली का शिकार कोई नहीं हुआ हुआ था। इस मामले में पुलिस ने पहले भी करण को गिरफ्तार किया था। दो बार अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग की घटना को देखते हुए इस बात का अंदेशा है कि करण साव ने ही अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए किराए के शूटर बुलाए थे।

पुरानी दुश्मनी से जुड़ा है यह विवाद पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जनवरी 2024 में कैंप क्षेत्र में शिवम साव की पिकअप, विकास के भाई राहुल की बाइक से टकरा गई थी। इसी विवाद के दौरान शिवम की हत्या हुई। इस मामले में चंद्रेश, सुमित, अनिकेत, राहुल और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। बाद में आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चलाया था। राहुल कुछ ही समय पहले जेल से बाहर आया था। माना जा रहा है कि इसी घटना ने करवट बदलकर नए हमले का रूप ले लिया।

जन्मदिन इवेंट का काम देने के नाम पर बुलाया प्रार्थी विकास के मुताबिक 14 नवंबर की शाम उसे एक अज्ञात नंबर से कॉल आया। सामने वाले ने अपने बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम बताकर इवेंट का ऑर्डर देने के लिए ईदगाह के पास बुलाया। विकास अपने दोस्त राजा के साथ वहां पहुंचा, लेकिन कुछ देर बाद ही बाइक सवार दो युवक आए और शिवम की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाते हुए धमकाने लगे। देखते ही देखते पीछे बैठे युवक ने बंदूक जैसी वस्तु निकालकर फायर कर दिया। घबराकर विकास और राजा बाइक छोड़कर एक कार के पीछे छिप गए। जब हमलावर उन्हें ढूंढ नहीं पाए, तो मौके से भाग निकले।

पुलिस कई एंगल से जांच में जुटी एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीम इस मामले के हर एंगल की बारीकी से जांच कर रही है। संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही पूरी साजिश का खुलासा कर दिया जाएगा। दूसरी ओर, पुलिस विकास के पुराने विवाद और संपर्कों की भी जांच कर रही है ताकि पूरे सिलसिले को समझा जा सके।

साक्ष्य जुटा रही पुलिस पुलिस अब शूटरों की लोकेशन, उन्हें सपोर्ट देने वाले नेटवर्क और करण के संपर्कों का विश्लेषण कर रही है। मोबाइल कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल एविडेंस इस केस की नींव बनेंगे। जांच तेज होने के बाद उम्मीद है कि यह हमला किस स्तर पर रचा गया और इसमें कौन-कौन शामिल है, इसके जवाब जल्द मिलेंगे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button