विज्ञापन दें / सहयोग करें

कांग्रेस में वार्ड अध्यक्षों की सूची पर बवाल: जारी होते ही पीसीसी ने किया निरस्त, अनुमोदन बिना सूची जारी, पीसीसी ने बताया अवैधानिक – Raipur News



रायपुर में कांग्रेस संगठन के भीतर वार्ड अध्यक्षों की सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सभी जिलाध्यक्षों को बूथ स्तर से लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी 15 अप्रैल तक गठित करने के निर्देश दिए हैं। इसी बीच रायपुर शहर कांग्रेस ने 66 वार्डों के अध्यक्षों की सूची जारी कर दी, लेकिन कुछ ही घंटों में पीसीसी ने इसे निरस्त कर दिया। पीसीसी ने स्पष्ट कहा कि वार्ड अध्यक्ष और कार्यकारी अध्यक्ष की सूची जारी करने से पहले अनुमोदन नहीं लिया गया, इसलिए इसे अवैधानिक माना गया है। इस फैसले के बाद संगठन के भीतर खींचतान की स्थिति सामने आई है।
दरअसल, दो दिन पहले समीक्षा बैठक में अब तक कार्यकारिणी और वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति नहीं होने पर नाराजगी जताई गई थी। इसके बाद शुक्रवार को शहर कांग्रेस ने सूची जारी की, जिस पर तत्काल आपत्ति दर्ज करते हुए पीसीसी ने उसे खारिज कर दिया।

‘कोई टकराव नहीं, बातचीत से सुलझेगा मामला’ मामले में रायपुर शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन ने कहा कि इस मुद्दे पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और वरिष्ठ पदाधिकारियों से चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि संगठन के भीतर किसी प्रकार का टकराव नहीं है और सभी बातें आपसी संवाद से सुलझा ली जाएंगी। कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष कोई गड़बड़ी या मतभेद वाली बात नहीं है, सभी को पिछली बैठक में कार्यकारिणी गठन करने को कहा गया था,जिसके तहत रायपुर शहर जिलाध्यक्ष ने सूची जारी की,लेकिन सूची को अनुमोदन होने के बाद जारी किया जाना था, किसी तरह का कोई मनमुटाव नहीं है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button