विज्ञापन दें / सहयोग करें

नाबालिग चोर गिरफ्तार, 3 बाइक और 40 हजार बरामद: धमतरी में कोर्ट परिसर, कृषि मंडी से बाइक चोरी; 40 हजार नकदी भी चुराई – Dhamtari News


धमतरी, छत्तीसगढ़ में पुलिस ने चोरी के तीन मामलों का खुलासा किया है। एक नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 40 हजार रुपये नकद और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई नगरी थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं क

.

पुलिस के अनुसार, तकनीकी विश्लेषण और लगातार निगरानी के बाद नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने कई चोरियों का खुलासा किया। आरोपी के पास से कुल 6,300 रुपये नकद और तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुईं।

दंपती के बैग से 40 हजार रुपये चुराए

पहला मामला 13 मार्च 2025 की रात का है। गांधी उद्यान के सामने यात्री प्रतीक्षालय में होली पर नगाड़ा बेचने आए एक दंपती के बैग से 40 हजार रुपये चोरी हो गए थे। नाबालिग ने बताया कि उसने इसमें से 33,770 रुपये खर्च कर दिए थे, जबकि 6,300 रुपये छिपली के किराए के कमरे में बिस्तर के नीचे छिपा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने बरामद कर लिया।

दूसरी घटना 10 अक्टूबर 2025 को कृषि उपज मंडी परिसर में हुई, जहां से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। तीसरी चोरी 14 नवंबर 2025 को जेएमएफसी देवपुर गेट के बाहर खड़ी एक पल्सर मोटरसाइकिल की हुई थी।

इसके अतिरिक्त, आरोपी ने सिंगपुर नाका क्षेत्र से एक काले-नीले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और नगरी कोर्ट परिसर से एक लाल पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करने की बात भी कबूली है।

बाइक बेचने तलाश रहा था ग्राहक, पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक नाबालिग चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। इसी सूचना पर आरोपी को बस स्टैंड क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। पड़ताल में वह विधि से संघर्षरत बालक पाया गया।

गिरफ्तार नाबालिग को किशोर न्याय बोर्ड धमतरी के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button