विज्ञापन दें / सहयोग करें

शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर के बेटे पर FIR: बिना परमिशन जेल में घुसा शोएब; साइबर स्टॉकिंग-मारपीट के आरोप में पहले से विवादों में – Raipur News

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में लंबे समय से जेल में बंद कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे शोएब ढेबर पर FIR दर्ज हुई है। दरअसल बुधवार (6 अगस्त) को शोएब जेल में बिना अनुमति मुलाकात कक्ष में घुस गया था। जिसके बाद पहले जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए 3 महीने क

.

जेल प्रशासन ने शोएब पर जेल में किसी से भी मुलाकात पर पांबदी लगी दी है। जेल अधीक्षक ने आदेश जारी कर कहा कि शोएब ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय जेल अधिकारियों के रोके जाने के बावजूद जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में घुस गए। इस दौरान न सिर्फ सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई, बल्कि जेल संचालन में भी व्यवधान उत्पन्न हुआ।

शोएब ढेबर पर पहले भी कई मामले दर्ज है।

इन विवादों में रहा शोएब ढेबर

10 महीने पहले 28 मई 2024 को राजधानी रायपुर में शोएब ढेबर पर युवती के साथ साइबर स्टॉकिंग का आरोप लगा था। जिसके बाद शोएब ने खुद कोर्ट में सरेंडर किया था। इस केस में शोएब ढेबर के पिता अनवर देवर को भी पुलिस ने आरोपी बनाया था। पढ़ें पूरी खबर…

11 महीने पहले रायपुर के जूक क्लब में शोएब ढेबर ने एक व्यापारी को थप्पड़ जड़ दिया था। पार्किंग में गाड़ी रिवर्स करने के दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ था। जिसके बाद शोएब मारपीट पर उतर आया था। पीड़ित के FIR दर्ज कराने के बाद तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी शोएब को गिरफ्तार कर लिया था। पढ़ें पूरी खबर…

4 साल पहले फायरिंग मामले में शोएब की गिरफ्तारी हुई थी। रायपुर के IP क्लब में शोएब ढेबर और उसके साथियों ने कुछ अन्य युवकों के साथ मारपीट की थी। मंदिर हसौद थाने में शिकायत के बाद शोएब पर FIR दर्ज हुआ था। पढ़ें पूरी खबर…

वहीं, 4 साल पहले कोविड के समय शोएब ढेबर बिना मास्क लगाए घूम रहा था। आरक्षक के रोकने पर उसने पुलिस से भी बहस की थी। इसका वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए उसकी गाड़ी का चालान काटा गया था। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button