विज्ञापन दें / सहयोग करें

अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर हुए ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ में शामिल जवानों को किया सम्मानित

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले सुरक्षाबल के जवानों से दिल्ली में मुलाकात कर उन्हें सम्मानित किया है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और गृहमंत्री भी मौजूद रहे। इस दौरान गृहमंत्री शाह ने कहा कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को माओवाद से मुक्त कर देंगे।

Publish Date: Wed, 03 Sep 2025 12:30:27 PM (IST)

Updated Date: Wed, 03 Sep 2025 12:49:16 PM (IST)

केंद्रीय गृहमंत्री ने जवानों को किया सम्मानित

एजेंसी, दिल्ली: कन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा के जवानों से नई दिल्ली में भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा भी उपस्थित रहे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि माओवादियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी माओवादी या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएं या समाप्त न हो जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हम भारत को माओवादमुक्त बनाकर ही रहेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गर्मी, ऊंचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर माओवादियों का बेस कैंप समाप्त किया। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने माओवादियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, CRPF, DRG और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया।

सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुंचाया

अमित शाह ने कहा कि माओवादियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुंचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुंचने दिया। उन्होंने कहा कि माओवाद विरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है।

यह भी पढ़ें- ‘पति की जान मत लो, छोड़ दो उसे…’, छत्तीसगढ़ में माओवादियों ने कर दी 2 ग्रामीणों की हत्या

शाह ने कहा कि माओवाद विरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को माओवाद से मुक्त कर देंगे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button