विज्ञापन दें / सहयोग करें

छत्तीसगढ़ में राजनेताओं के अजब-गजब शगल, अमित जोगी ने की बंजी जंप, ‘बाबा’ कर चुके हैं स्काईडाइविंग, ‘कका’ ने महादेव घाट में लगाई है डुबकी

अमित जोगी ने उत्तराखंड में 147 मीटर ऊंची बंजी जंप का साहसिक अनुभव लिया। जंप के दौरान तकनीकी दिक्कत से वे हवा में कुछ देर उलझे रहे, जिससे तनाव की स्थित…और पढ़ें

Publish Date: Sun, 28 Jun 2026 12:52:21 PM (IST)Updated Date: Sun, 28 Jun 2026 12:52:21 PM (IST)

बंजी जंप से पहले अमित जोगी, जंप के बाद उल्टा लटके जोगी व इसी टावर से लगाई छलांग। इंटरनेट मीडिया

परितोष दुबे, नईदुनिया, रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनेता जोखिम दिखाने में आगे हैं। कभी 70 साल के टीएस बाबा आस्ट्रेलिया में हजारों फीट की ऊंचाई से स्काई डाइविंग करते हैं तो कभी भूपेश बघेल महादेव घाट में पुन्नी मेला के अवसर पर तैरते हुए दिखते हैं। अब ताजा मामला जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता अमित जोगी का है। उन्होंने 147 मीटर ऊंचे टावर से बंजी जंपिंग की है। सोशल मीडिया में शेयर किए गए वीडियो में देखा जा रहा है कि जंपिंग के बाद उनकी रस्सी फंस गई और वे कुछ समय तक उल्टे लटके रहे।

जोगी ने बंजी जंपिंग के लिए उत्तराखंड के कुमाऊं हिल्स के 147 मीटर ऊंचे टावर का चयन किया। जंप के बाद कुछ क्षण ऐसे भी आए, जब तकनीकी कारणों से उन्हें हवा में उल्टा लटका रहना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और अपना अनुभव उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा किया, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

रस्सी फंस गई और पैरों के बल लटके रहे जोगी

अमित जोगी ने बताया कि जंप के शुरुआती चरण में रस्सी खोलने में तकनीकी दिक्कत आने से कुछ सेकंड तक स्थिति तनावपूर्ण रही। इंस्ट्रक्टर लगातार प्रयास करते रहे और नीचे मौजूद लोगों की सांसें थम गईं। हालांकि, कुछ ही देर बाद तकनीकी समस्या दूर हो गई और उन्हें सुरक्षित तरीके से ऊपर खींच लिया गया। पूरी प्रक्रिया सुरक्षा मानकों के बीच सफलतापूर्वक पूरी हुई।

उस पल भीतर डर नहीं, गहरी शांति थी

इंटरनेट मीडिया पर साझा किए गए अपने अनुभव में अमित जोगी ने लिखा कि हवा में उल्टा लटके होने के बावजूद उनके भीतर एक अजीब-सी शांति थी। उन्होंने लिखा कि उस क्षण उन्हें महसूस हुआ कि इंसान से कहीं बड़ी एक शक्ति इस पूरे संसार का संचालन कर रही है। जोगी ने लिखा “रस्सी खुली नहीं। इंस्ट्रक्टर चिल्लाए। बार-बार कोशिश हुई… कुछ नहीं। जो लोग नीचे खड़े थे, उनके लिए वे कुछ सेकंड मानो एक अनंत काल की तरह थे। लेकिन उस पल, उल्टे लटके हुए मेरे भीतर एक अजीब सुकून था। एक शांति, जो इस दुनिया की नहीं थी। क्योंकि मैं जानता था कि इस सब से कहीं बड़ी एक शक्ति है, जो सब कुछ नियंत्रण में रखे हुए है।”

सबसे रोमांचकारी अनुभव

अमित जोगी ने आगे लिखा कि कुछ देर बाद एक और खिंचाव हुआ और उनका शरीर सीधा हो गया। इसके बाद उन्होंने प्रकृति के अद्भुत नजारे को देखा और सुरक्षित रूप से ऊपर लौट आए। उन्होंने इस पूरे अनुभव को जीवन के सबसे रोमांचकारी और आध्यात्मिक क्षणों में से एक बताया।

सबसे उम्रदराज़ बंजी जम्पर होने का दावा

अमित जोगी ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि 48 वर्ष की उम्र में उन्होंने भारत की 147 मीटर ऊंची बंजी जंप सफलतापूर्वक पूरी की और रिकॉर्ड के अनुसार इस ऊंचाई से बंजी जंप करने वाले सबसे उम्रदराज़ व्यक्ति बने। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

naidunia_image

‘बाबा’ ने 70 में की थी स्काईडाइविंग

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्यमंत्री रहते हुए टीएस सिंहदेव ने अक्टूबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान स्काईडाइविंग (Skydiving) का रोमांचक अनुभव लिया था। उस समय वे लगभग 70 वर्ष के थे और उनके द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए इस साहसिक कार्य के वीडियो ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में हजारों फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी, जिसे उन्होंने अपने जीवन के एक सुखद और यादगार अनुभव के रूप में वर्णित किया था।

naidunia_image

भूपेश मारते थे महादेव घाट में छलांग

भूपेश बघेल मुख्यमंत्री रहने के दौरान पुन्नी मेले अवसर पर महादेव घाट में खारुन में छलांग लगाते और तैरते देखे जाते थे।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button