विज्ञापन दें / सहयोग करें

मुरुम लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत: कोरबा में चढ़ाई के दौरान हादसा, दूसरे घायल का इलाज जारी – Korba News



कोरबा जिले के जटगा चौकी क्षेत्र के लालमट्ठा घरसा चढ़ान पर शनिवार को मुरुम (मिट्टी) से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रैक्टर चढ़ाई पर चढ़ रहा था। हादसे में ट्रैक्टर चालक बनवारी लाल पटेल (40) दबकर मौके पर ही मौत हो गई। ट्रैक्टर में सवार दूसरा व्यक्ति भी हादसे में घायल हो गया। उसे तुरंत ग्रामीणों की मदद से पास के अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस मौके पर पहुंची सूचना मिलते ही जटगा चौकी प्रभारी भीमसेन यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्य कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में कारण मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में हादसे की वजह चढ़ाई पर ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ना और ओवरलोड होना माना जा रहा है। रिश्तेदारों ने बताया कि बनवारी लाल खेती-किसानी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button