विज्ञापन दें / सहयोग करें

अरुण साव की चोट के बाद निरस्त हुए सभी निर्धारित कार्यक्रम, पैर में बांधा गया कच्चा प्लास्टर

छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव धार्मिक कार्यक्रम के दौरान चोटिल हो गए। जानकारी के मुताबिक, लोरमी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में उनके पैर में चोट लगी। घटना के बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल लाया गया।

सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने उनके पैर की जांच की और प्राथमिक उपचार किया। परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने उनके पैर में कच्चा प्लास्टर बांधा। फिलहाल उनकी हालत के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

चोट लगने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव के सभी निर्धारित कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए हैं। उनकी चोट की गंभीरता और आगे के इलाज को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

उनके स्टाफ ने घटना की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है। स्टाफ का कहना है कि यह एक रूटीन चेकअप था। हालांकि, सूत्रों के अनुसार धार्मिक कार्यक्रम में चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया था।

गौरतलब है कि अरुण साव छत्तीसगढ़ सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। उनकी चोट की खबर के बाद समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता व्याप्त है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button