जिले में पर्याप्त एलपीजी उपलब्ध: कलेक्टर ने अनावश्यक बुकिंग न करने की अपील की – Gaurela News
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है। कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी ने उपभोक्ताओं से अनावश्यक बुकिंग न करने और अफवाहों से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने एलपीजी की बुकिंग, वितरण और भंडारण के संबंध में आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जिले की गैस एजेंसियों में पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर उपलब्ध हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि वे रिफिल सिलेंडर की बुकिंग निर्धारित प्रक्रिया और समय अंतराल के अनुसार ही कराएं, और अफवाहों से प्रभावित होकर बार-बार ऑनलाइन बुकिंग न करें।
अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर, ऑयल कंपनियों और शासन के निर्णय अनुसार व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति अत्यावश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता पर दी जाएगी। विवाह समारोह में खाने का मेन्यू कम रखें होटल, रेस्टोरेंट, अन्य प्रतिष्ठानों और विवाह समारोह के आयोजकों से अपील की गई है कि वे गैस की खपत कम करने के लिए भोजन के मेन्यू को सीमित रखें। साथ ही, तंदूर के उपयोग के साथ वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों जैसे डीजल स्टोव, इलेक्ट्रिक इंडक्शन, लकड़ी या गोबर के कंडे (सीमित मात्रा में) का उपयोग करें। टीम बना कर की जा रही जांच जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के अवैध संग्रहण और दुरुपयोग की रोकथाम के लिए विकासखंडवार राजस्व और खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें अनियमितताओं और कालाबाजारी पर नियंत्रण रखने के लिए लगातार निरीक्षण और छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। घरेलू गैस सिलेंडर से संबंधित किसी भी समस्या, शिकायत या सुझाव के लिए कंट्रोल रूम नंबर 9179764425 पर संपर्क किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से पुनः अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और निर्धारित नियमों का पालन करते हुए गैस की बुकिंग करें।
<












