विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: प्रेम प्रसंग का झांसा देकर किया शारीरिक शोषण,पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक नाबालिग से दुष्कर्म और लैंगिक शोषण के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग को प्रेम और विवाह का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने का आरोप है। आरोपी पर इन धाराओं के तहत मामला दर्ज यह कार्रवाई रूद्री थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई। शिकायत मिलने पर थाना रूद्री में भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। आरोपी को भेजा गया जेल जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया, चिकित्सीय परीक्षण कराया गया और अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी की गई। पुलिस ने आरोपी हरिशंकर सेन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button