बाइक चोरी मामले में आरोपी गिरफ्तार: सूरजुपर में शादी समारोह के दौरान बाइक चोरी की शिकायत दर्ज – Surajpur News
सूरजपुर जिले में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही जिला जेल बैकुंठपुर में किसी अन्य मामले में बंद था, जिसे प्रोडक्शन वारंट लाया गया। जानकारी के मुताबिक ग्राम सोनपुर के रहने वाले रामानंद सिंह (22 वर्ष) ने 22 मई 2026 को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे अपनी होंडा शाइन (CG 06 JC 3418) से ग्राम गंगोटी में एक शादी में गए थे। शादी के दौरान उन्होंने बाइक बाहर खड़ी की थी, लेकिन जब वे लौटे तो बाइक वहां से गायब थी। काफी खोजने के बाद भी बाइक नहीं मिली। पुलिस चौकी बसदेई ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। मामला अपराध क्रमांक 388/2026 के तहत दर्ज किया गया और इसमें भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) लगाई गई। जांच में बाइक बरामदगी और आरोपी की पहचान जांच के दौरान पता चला कि चोरी की गई बाइक पहले ही एक अन्य मामले में बरामद हो चुकी थी। उसी आधार पर आरोपी की पहचान की गई। जांच में आरोपी की पहचान सूर्यकांत उर्फ सूर्या (19 वर्ष) के रूप में हुई, जो थाना रामानुजनगर, जिला सूरजपुर का रहने वाला है। प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तारी और आगे की जांच जारी पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट लिया। इसके बाद आरोपी को जेल से लाकर इस मामले में औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई पूरी की गई। वहीं, अबपुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अन्य चोरी मामलों में शामिल है या नहीं।
<










