विज्ञापन दें / सहयोग करें

मरवाही के सचिव की अनूपपुर में संदिग्ध मौत: पेड़ पर लटकता मिली लाश, मामा घर गया था, धमकी मिलने की बात सामने आई – Gaurela News

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के रहने वाले पंचायत सचिव की अनूपपुर जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। एक पेड़ पर सचिव का शव लटकता मिला है। बताया जा रहा कि वह अपने मामा घर गए था। मामला भालूमाड़ा थाना क्षेत्र का है। जो कि छत्तीसगढ़ की सीमा से ल

.

जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम (35) राजेश सुमन है। वह मरवाही थाना क्षेत्र के ग्राम परासी रहता था। शुक्रवार की शाम वह अपने मामा के गांव दारसागर गया था। रविवार को सचिव का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही भालूमाड़ा और मरवाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने बताया कि राजेश सुमन को कुछ लोग धमकी दे रहे थे। इस कारण वह परेशान था।

ये तस्वीर सचिव राजेश सुमन की है। (फाइल फोटो)

सचिव को मिल रहा था धमकी

हालांकि, भालूमाड़ा पुलिस ने शव का पंचनामा और पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। ग्राम वासियों और सचिव संघ ने मौत के कारणों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, दोनों थानों की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। बता दें कि सचिव को उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें पुरस्कार भी मिल चुका था।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button