ACB की बड़ी कार्रवाई! 4.50 लाख रुपए रिश्वत लेते NTPC के एजीएम गिरफ्तार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा…
CG News: रायगढ़ जिले में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एनटीपीसी तिलाईपाली के उप महाप्रबंधक विजय दुबे को रंगे हाथ रिश्वत लेते पकड़ा। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने पहले ही 50 हजार रुपए ले लिए थे और शेष 4.50 लाख रुपए लेने के लिए गोमती पेट्रोल पंप घरघोड़ा में प्रार्थी से मिलने आया। एसीबी ने ट्रैप की योजना के तहत उसे गिरफ्तार कर रिश्वत की रकम जब्त कर ली। जानकारी के मुताबिक बीते 13 सितंबर को ग्राम तिलाईपाली जिला रायगढ़ निवासी सौदागर गुप्ता के द्वारा एसीबी इकाई बिलासपुर में इस मामले की शिकायत की गई थी।
Source link
Follow Us










