विज्ञापन दें / सहयोग करें

अबूझमाड़ एनकाउंटर में एक करोड़ के इनामी बसव राजू सहित 27 माओवादी मारे गए, एक जवान भी शहीद

Maoist Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में माओवादियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का बड़ा ऑपरेशन जारी है। अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में हुई मुठभेड़ में 27 माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं, इनकी संख्या और भी बढ़ सकती है।

By Prashant Pandey

Publish Date: Wed, 21 May 2025 10:52:51 AM (IST)

Updated Date: Wed, 21 May 2025 02:36:26 PM (IST)

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल लगातार माओवादियों के खिलाफ चला रहे हैं अभियान। इंसेट में इनामी माओवादी बसव राजू

HighLights

  1. मुठभेड़ अबूझमाड़ के जाटलूर इलाके में चल रही है।
  2. यहां बड़े माओवादियों के होने की सूचना मिली थी।
  3. सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने इन्हें घेर लिया है।

नईदुनिया न्यूज, नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) जवानों और माओवादियों के बीच चल रहे एक बड़े अभियान में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। इस मुठभेड़ में अब तक 27 माओवादियों के शव मिले हैं। मारे गए माओवादियों में एक करोड़ रुपये का इनामी शीर्ष माओवादी बसव राजू भी शामिल है।

मारे गए माओवादियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है। राज्य के उप मुख्यमंत्री और गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस बड़ी कामयाबी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस ऑपरेशन में एक जवान बलिदान व एक अन्य जवान घायल हुआ है।

बड़े माओवादी लीडर को घेर लिया

यह मुठभेड़ नारायणपुर, बीजापुर और दंतेवाड़ा जिलों के डीआरजी जवानों की संयुक्त टीम द्वारा बुधवार सुबह से माड़ के दुर्गम और घने जंगलों में जारी थी। सुरक्षाबलों ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बड़े माओवादी लीडरों को घेर लिया था।

यह अभियान माओवादी विरोधी अभियानों के लिए एक मील का पत्थर साबित हो रहा है। अबूझमाड़ को माओवादियों का अभेद्य गढ़ माना जाता रहा है। इस सफलता से क्षेत्र में माओवादी गतिविधियों पर लगाम लगने और उनके नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचने की उम्मीद है।

21 दिनों तक चले अभियान में मारे गए थे 31 माओवादी

यह हाल ही में कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर चलाए गए सबसे बड़े अभियान के बाद एक और बड़ी सफलता है। कर्रेगुट्टा में 21 दिनों तक चले अभियान में 31 माओवादियों को ढेर कर सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की थी। उस अभियान के दौरान जवानों ने 214 माओवादी ठिकानों और बंकरों को नष्ट किया था। साथ ही 450 आइईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) भी बरामद किए थे।

चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद कोबरा और डीआरजी के 18 जवान घायल हुए थे, लेकिन उन्होंने दृढ़ता से अभियान को अंजाम दिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ को 2026 तक माओवादी मुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। इस संकल्प के बाद से सुरक्षा बल लगातार माओवादियों के खिलाफ सघन सर्चिंग आपरेशन चला रहे हैं, जिससे माओवादियों पर भारी दबाव बढ़ा है। इसी दबाव के चलते कई माओवादियों ने आत्मसमर्पण भी किया है।

  • कुल मारे गए माओवादी (2025) : 174
  • कुल मारे गए माओवादी (2024) : 239
  • कुल मारे गए माओवादी (पिछले 15 माह में) : 413
  • वर्ष 2025 में मुठभेड़ में मिली बड़ी सफलताएं

    • 31 माओवादी मारे गए : 21 अप्रैल – 11 मई तक कर्रेगुट्टा अभियान में
    • 31 माओवादी मारे गए : 09 फरवरी को बीजापुर में
    • 26 माओवादी मारे गए : 20 मार्च को बीजापुर में
    • 17 माओवादी मारे गए : 29 मार्च को सुकमा में
    • 18 माओवादी मारे गए : 16 जनवरी को बीजापुर में


    Source link

    15 अगस्त विज्ञापन

    Related Articles

    ताजा खबरें

    Back to top button