विज्ञापन दें / सहयोग करें

घरघोड़ा के बहिरकेला में आकाशीय बिजली का कहर, पाँच गायों की दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवज़े की माँग की

घरघोड़ा, रायगढ़ | रिपोर्टर: गौरी शंकर गुप्ता, रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम बहिरकेला के चारपाली पारा में सोमवार रात एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब तेज़ बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पाँच गायों की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, ये सभी गायें शहद दास महंत के घर के पास एक पेड़ के नीचे बंधी हुई थीं। रात के समय बिजली गिरने से पेड़ के नीचे खड़ी सभी गायें इसकी चपेट में आ गईं।


गाँव में शोक और आक्रोश का माहौल

इस हृदयविदारक घटना के बाद पूरे गाँव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने इसे गंभीर पशुधन क्षति बताया और प्रशासन से पीड़ित परिवार को त्वरित मुआवज़ा राशि देने की माँग की है।

ग्रामवासियों ने यह भी अपील की कि पशुपालकों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए स्थायी उपाय किए जाएँ और ऐसी घटनाओं के लिए आपदा राहत कोष से सहायता तत्काल दी जाए।


Tag: #LightningStrike #RaigarhNews #Gharghoda #AnimalLoss #NaturalDisaster
By: गौरी शंकर गुप्ता | सच आप तक

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button