गणेश विसर्जन की भीड़ में घुसी कार, 9 को कुचला: सरगुजा में हुए हादसे में एक बच्चे की मौत, 8 श्रद्धालु घायल – Ambikapur (Surguja) News
सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत ढेलसरा के आमाटोली में रविवार शाम गणेश विसर्जन के लिए निकले श्रद्धालुओं की भीड़ में कार जा घुसी। हादसे में 9 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों में एक बच्चे की मौत हो गई। 8 घायलों का उपचार सीतापुर में किया जा रहा है। घटना सीतापुर
.
जानकारी के मुताबिक, ग्राम आमाटोली में आयोजित गणेश पूजन समारोह के बाद गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए रैली रविवार शाम करीब 4 बजे निकाली गई थी। डीजे के साथ निकली विसर्जन रैली मांड नदी की ओर जा रही थी। विसर्जन रैली के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ में एक XUV कार जा घुसी। जिस कार से हादसा हुआ, उसमें सवार अमित सिदार अपने दोस्त के साथ विसर्जन रैली में शामिल होने पहुंचा था।
महिला एवं बच्चों सहित 8 अन्य घायल
बच्चे ने रास्ते में तोड़ा दम, 8 घायल कार से कुचलकर 9 श्रद्धालु घायल हो गए। सभी की तत्काल सीएचसी सीतापुर लाया गया। घायलों में रितेश पैकरा पिता राजेश पैकरा (6 वर्ष) को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया। उसकी अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचने के पूर्व ही मौत हो गई।
हादसे में घायल अन्य श्रद्धालुओं में संध्या (22 वर्ष), सूरजमनी (24 वर्ष), अनाया (7 वर्ष), अनीता (45 वर्ष), दिव्यासी (5 वर्ष), आसना (2 वर्ष), कान्ता (40 वर्ष) व कल्पना (5 वर्ष) का उपचार किया जा रहा है।
घायलों का सीएचसी सीतापुर में चल रहा इलाज
चालक ने किया सरेंडर, मालिक फरार हादसे के बाद वाहन का चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। बाद में वाहन चालक अमित सिदार ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं कार का मालिक वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि आमाटोली के गणेश विसर्जन समिति के लोग रविवार को विसर्जन के लिए निकले थे। इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।
सरगुजा SP राजेश अग्रवाल ने बताया कि विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर भीड़ में घुस गई। इस घटना में एक बच्चे की मौत हुई है, जबकि अन्य घायल है। कार चालक को हिरासत में लिया गया है और मामले की जांच चल रही है।
संबंधित खबर…
जशपुर जिले के जुरूडांड में गणेश विसर्जन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंद दिया। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और करीब 20 से ज्यादा घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर रेफर कर दिया गया है। गंभीर रूप से घायल 18 ग्रामीणों को मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, ग्राम जुरूडांड के श्रद्धालु मंगलवार रात गणेश विसर्जन के लिए बाजे-गाजे के साथ निकले थे। विसर्जन में करीब 150 श्रद्धालुओं की भीड़ थी। इस दौरान रात करीब 11 बजे रायकेरा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो भीड़ में घुस गई।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। वहीं पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि मृतकों को 50-50 लाख और गंभीर घायलों को 5-5 लाख मुआवजा देना चाहिए।
Source link












