गर्लफ्रेंड से बात करने पर युवक की हत्या: बॉयफ्रेंड ने 2 नाबालिग समेत 9 दोस्त के साथ मिलकर मार डाला, पुलिस ने निकाला जुलूस – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News
छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में गर्लफ्रेंड से बात करने बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या कर दी। 2 नाबालिग सहित 9 लोगों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार मार डाला। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार जुलूस निकाला। इस दौरान
.
यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, करण राठौर ने रोहित चंदेल की नाबालिग गर्लफ्रेंड से बात की थी। शुक्रवार को जब इसकी भनक उसे लगी तो वह दोस्तों के साथ स्टेशन रोड पहुंचा और करण के मारपीट करते हुए चाकू से वार कर मार डाला। इस मामले में एक आरोपी सरेंडर किया है।
देखिए पहले ये तस्वीरें…
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
दरअसल, शुक्रवार की रात जब करण घूस रहा था तो रोहित और उसके साथियों ने उसे घेर लिया। पहले तो दोनों के बीच विवाद हुआ। फिर उसने दोस्तों के साथ मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद सभी भाग निकले। बाद में घायल को पास के अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
एसपी चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि, मृतक करण ने आरोपी की गर्लफ्रेंड से बात की थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। घटना के दिन आरोपी अपने साथियों के साथ आया। पहले मृतक से मारपीट की। फिर चाकू से हमला कर दिया।
गंभीर हालत में करण को अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जुलूस निकलकर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Source link











