विज्ञापन दें / सहयोग करें

पिता की हत्या के मामले में 15 वर्षीय बालिका को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया

15 वर्षीय बालिका घरेलू हिंसा से तंग आकर उठाया खौफनाक कदम

जशपुर, 24 अप्रैल 2025: थाना बागबहार क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका ने घरेलू हिंसा से तंग आकर अपने ही पिता की हत्या कर दी। यह घटना ग्राम क्षेत्र की है, जहां 22 अप्रैल को एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव उसके घर के खाट पर मिला। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मृतक के सिर पर टांगी से वार कर हत्या की गई थी।

सूचना मिलते ही थाना बागबहार की टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याया संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। एफएसएल टीम की उपस्थिति में साक्ष्य संकलन का कार्य किया गया।

जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि मृतक की 15 वर्षीय पुत्री ने ही हत्या की है। घटना की रात, लगभग 9:30 बजे, बालिका पड़ोस के एक घर में जाकर रोने लगी और बताया कि उसके पिता को किसी अज्ञात व्यक्ति ने टांगी से मार डाला है। परंतु जब गवाहों से पूछताछ की गई तो उन्होंने संदेह जाहिर किया कि हत्या में खुद बालिका की भूमिका हो सकती है।

बालिका की मां के समक्ष पूछताछ करने पर बालिका ने अपना अपराध स्वीकार किया। उसने बताया कि उसका पिता आए दिन शराब पीकर उसके साथ और उसकी मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। घटना के दिन मां मायके चली गई थी, और पिता शराब पीकर घर लौटा। जब उसने फिर मारपीट शुरू की, तो बालिका ने आवेश में आकर घर में रखे टांगी से उसके सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालिका को 23 अप्रैल को संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक आशोक शर्मा, सउनि एन.पी. साहू, आरक्षक राजेन्द्र रात्रे एवं महिला आरक्षक पूनामनी बाई का सराहनीय योगदान रहा।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button