विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायपुर में 28 को जॉब फेयर, 283 पदों पर भर्ती: 8वीं से गेजुएट पास कैंडिडेट हो सकेंगे है शामिल, सैलरी 20 हजार से 22 हजार – Raipur News

रायपुर में 28 को जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में होगा। इसके जरिए प्राइवेट सेक्टर की कंपनी में अलग-अलग 283 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती होने वाले लोगों को न्यूनतम 20 हजार से 22 हजार रुपए तक स

.

जानकारी के मुताबिक न्यूनतम 8वीं पास से लेकर ग्रेजुएट हो चुके कैंडिडेट इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं। जॉब फेयर में शामिल होने के लिए सुबह 11 बजे से 2 बजे तक अपने बायोडाटा और आधार कार्ड के लेकर पहुंचना होगा।

28 अप्रैल को रायपुर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन।

ये ले सकते हैं भाग

अलग-अलग पद में भर्ती के लिए कम से कम 8वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही आईटीआई ,12वीं पास, ग्रेजुएट और एमबीए पास लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी । कैंडिडेट की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके साथ ही कम्युनिकेशन स्कील और कम्प्यूटर का बेसिक नॉलेज भी होनी चाहिए।

20 हजार से 22 हजार रुपए वेतन

रोजगार कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि, जॉब फेयर के जरिए प्राइवेट सेक्टर के मित्रा ग्रुप ऑफ कंपनी औप पीवीआर-आइनोक्स लिमिटेड रायपुर सेल्स जॉब, बैक ऑफिसर, सर्विस एसोसिएट, और आईटी आई के लिए टेक्नीशियन जैसे 283 पदों भर्ती की जाएगी। सलेक्ट होने वाले कैंडिडेट को 20 हजार से 222 हजार रुपए हर महीने सैलरी दी जाएगी।

ये डॉक्यूमेंट लाना अनिवार्य

अधिकारियों ने बताया कि कैम्प में आने जाने के लिए कैंडिडेट को अपना बायोडाटा के साथ आधार कार्ड और शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता के प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ उपस्थित होना है। वहीं अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button