Ambikapur Car Accident: रिंग रोड गाडिय़ों को टक्कर मारकर पलटी बेकाबू कार, हादसे के बाद 3 लडक़े निकलकर फरार
अंबिकापुर। अंबिकापुर के रिंग रोड चोपड़ापारा में रविवार की दोपहर एक तेज रफ्तार कार सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों को टक्कर मारने के बाद बीच सडक़ पर पलट (Car overturned in Ambikapur) गई। हादसे के बाद कार से निकलकर 3 लडक़े वहां से फरार हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए वहां जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि लडक़े नशे में थे तथा नाबालिग थे। सूचना पर गांधीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और कार को किनारे कराकर आवागमन शुरु कराया। गनीमत रही कि कार की चपेट में कोई नहीं आया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। पुलिस ने कार जब्त कर नंबर के आधार पर मालिक की शिनाख्त शुरु कर दी है। नाबालिगों के हाथों में कार की चाबी देने को लेकर भी लोगों ने नाराजगी व्यक्ति की है।
Follow Us












