विज्ञापन दें / सहयोग करें

Minor murder case: जांजगीर-चांपा में खूनी विवाद, 15 वर्षीय नाबालिग की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Murder Case: जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र में आपसी लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। विवाद के दौरान 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित तौर पर मारपीट की गई। आरोप है कि आरोपियों ने नाबालिग को कई बार उठाकर जमीन पर पटका, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। हालत बिगड़ने पर उसे पहले स्थानीय अस्पताल, फिर बिलासपुर और रायपुर रेफर किया गया। इलाज के दौरान नाबालिग की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं मामले में पामगढ़ पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button