Ration card e-KYC: ई-केवाईसी के फेर में अटका राशन, पांच महीने से इंतजार कर रहे हितग्राही, ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा परेशानी
Ration card e-KYC: सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत राशन पाने वाले हितग्राहियों के लिए अनिवार्य की गई ई-केवाईसी अब भी बड़ी परेशानी का कारण बनी हुई है। प्रदेश के कई हिस्सों में बड़ी संख्या में हितग्राहियों की ई-केवाईसी अब तक पूरी नहीं हो सकी है। इसके चलते कई परिवारों को पिछले करीब पांच माह से राशन मिलने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। हितग्राहियों का कहना है कि वे ई-केवाईसी कराने के लिए लगातार राशन दुकानों और संबंधित केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कभी सर्वर ठप होने, कभी नेटवर्क की समस्या तो कभी अन्य तकनीकी कारणों से प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या ज्यादा गंभीर बताई जा रही है।
Follow Us










