विज्ञापन दें / सहयोग करें

रायगढ़ में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत: तालाब में डूबने से वृद्ध की गई जान, बाइक सवार ट्रेलर वाहन से टकराया – Raigarh News



छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में अलग-अलग घटनाओं में एक वृद्ध की और युवक की मौत हो गई। वृद्ध तालाब में नहाने के लिए गया था। तभी अचानक से वह पानी में डूब गया। वहीं बाइक सवार युवक पीछे से ट्रेलर वाहन से टकरा गया। जिससे उसकी जान चले गई। घटना के बाद मामले की सूचना पर संबंधित पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना छाल थाना क्षेत्र की है। जहां कुुड़ेकेला का रहने वाला रोहित सिदार 65 साल शनिवार को अपने साथियों के साथ गांव में किसी के घर के छत में शीट लगाने के लिए गया था। जहां शाम को काम करने के बाद वह तलाब में अकेला नहाने चला गया। नहाते दौरात रोहित सिदार पानी में अचानक से डूब गया और बाहर नहीं निकल सका। जिससे उसकी मौत हो गई। जब काफी देर बाद इसकी जानकारी ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। ऐसे में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकालवाया। जहां शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजवाया गया। वहीं पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ट्रैलर से टकराया बाइक सवार, मौत
दूसरी घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र की है। जहां तिलगा का रहने वाला वृंदावन राठिया 27 साल देर शाम बाइक पर सवार होकर पतरापाली गया था। रात में करीब 8-9 बजे के बीच वह वापस लौट रहा था। तभी तिलगा मेन रोड पर ट्रेलर वाहन के पीछे से टकरा गया। जिससे उसके सिर व शरीर में कई जगह गंभीर चोटे आयी। घटना के बाद आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को देते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजवाया गया। जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button