विज्ञापन दें / सहयोग करें

कोंडागांव में नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन: CM साय का पुतला फूंका, पुनर्वास और मुआवजे की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी – Kondagaon News



कोंडागांव में ग्राम नकटी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी कोंडागांव ने विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला फूंककर राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बरसात के मौसम में ग्राम नकटी के 85 परिवारों के मकान तोड़ दिए गए, जिससे दर्जनों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हो गए हैं। उन्होंने इस कार्रवाई को अमानवीय बताते हुए प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत, सुरक्षित आवास और न्याय देने की मांग की। कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद प्रदर्शन में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, सांसद फूलो देवी नेताम, जिला कांग्रेस अध्यक्ष रवि घोष, जिला महामंत्री जेपी यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल हुए। पुनर्वास नहीं हुआ तो आंदोलन होगा तेज सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि राज्य सरकार प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और न्याय की ठोस व्यवस्था नहीं करती है, तो कांग्रेस चरणबद्ध तरीके से आंदोलन को और तेज करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों और आदिवासी परिवारों के अधिकारों की अनदेखी कर रही है। मुआवजे और राहत की मांग प्रदर्शन के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि नकटी के प्रभावित परिवारों को न्याय मिलने तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। कांग्रेस ने सभी प्रभावित परिवारों के तत्काल पुनर्वास, आवश्यक राहत और उचित मुआवजा देने की मांग की।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button