विज्ञापन दें / सहयोग करें

हत्या की कोशिश करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: बुजुर्ग पर जानलेवा हमले के बाद था फरार, दो आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल – Rajnandgaon News



राजनांदगांव के लालबाग पुलिस ने मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे तीसरे आरोपी जय उर्फ जया नेताम (23) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक निगरानी बदमाश और हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस मामले के दो अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। मोबाइल पर बात कर रहे युवक से की थी मारपीट पुलिस के अनुसार, प्रार्थी युवराज साहू (38) निवासी अटल आवास, पेण्ड्री ने थाना लालबाग में शिकायत दर्ज कराई थी। घटना 17 मई की रात करीब 8:45 बजे की है। युवराज अपने घर के पास मोबाइल पर बात कर रहे थे, तभी मोहल्ले के तीन भाई विजय नेताम, दीपक उर्फ टिकली नेताम और जय उर्फ जया नेताम वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने बिना किसी कारण के गाली-गलौज शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए युवराज के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की। बीच-बचाव करने आए पिता पर फरसा से हमला मारपीट के दौरान युवराज के पिता गिरधारी साहू बीच-बचाव करने पहुंचे। इस पर आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। इसी दौरान आरोपी विजय नेताम ने अपने पास रखे फरसा (टंगिया) से गिरधारी साहू के सिर पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। दो आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार प्रार्थी की शिकायत पर लालबाग पुलिस ने अपराध क्रमांक 207/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296, 115(2), 351(2), 109(1) और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने घटना के अगले ही दिन 18 मई को दो मुख्य आरोपियों दीपक उर्फ टिकली नेताम और विजय नेताम को गिरफ्तार कर लिया था। उनके कब्जे से हमले में प्रयुक्त फरसा भी बरामद किया गया था। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया था। मुखबिर की सूचना पर धराया फरार आरोपी घटना के बाद से तीसरा आरोपी जय उर्फ जया नेताम लगातार फरार था और पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी के हिस्ट्रीशीटर होने के कारण पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। 20 जून को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर लालबाग पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button