भूपेश के आरोपों के बाद प्रशासन एक्टिव! पाटन में 135 कृषि केंद्रों पर छापे, अमानक खाद जब्त | Fertilizer Warehouse Raided After Bhupesh Baghel Allegations
निरीक्षण के दौरान सेलूद, रानीतराई और धमधा क्षेत्र के कई कृषि केंद्रों में बायो स्टिम्यूलेंट की बिक्री में अनियमितताएं पाई गईं। इसके अलावा ऋषभराज फर्टिलाइजर, विद्या कृषि केंद्र बोरी और कृषि सेवा केंद्र पाटन में उर्वरकों के स्टॉक और अधिक कीमत पर बिक्री से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आईं। कृषि विभाग ने कार्रवाई करते हुए यूरिया, एनपीके, एसएसपी, पोटाश, ऑर्गेनिक मैन्योर और बायो स्टिम्यूलेंट सहित बड़ी मात्रा में उर्वरक जब्त कर लिए हैं। संबंधित प्रकरण कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किए गए हैं।
Source link
Follow Us












