विज्ञापन दें / सहयोग करें

राजनांदगांव रिसॉर्ट में दोस्तों ने युवती से रेप कर मार-डाला: जबरन शराब पिलाई, शरीर में मिले खरोंच के निशान, बाथरूम में मिली थी लाश – Rajnandgaon News



राजनांदगांव पुलिस ने मनगटा में 24 वर्षीय युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध मौत और दुष्कर्म मामले में त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही, घटना स्थल ‘विशलिंगवुड्स रिसोर्ट’ को भी सील कर दिया गया है। यह मामला 18 जून को तब सामने आया जब मेडिकल कॉलेज अस्पताल पेण्ड्री से पुलिस को युवती मुस्कान तिवारी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देश पर सोमनी पुलिस और साइबर सेल की एक विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तकनीकी साक्ष्यों से पता चला कि आरोपियों ने युवती को बहला-फुसलाकर जबरन शराब पिलाई। मदहोशी की हालत में उसे विशलिंगवुड्स रिसोर्ट ले जाया गया, जहां मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मृतिका को अंदरूनी चोटें भी आईं। एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि सोमनी थाना क्षेत्र के मनगटा में युवती की संदिग्ध मृत्यु के बाद तत्काल मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सोमनी थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने वैज्ञानिक जांच, घटनास्थल निरीक्षण और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर मृतिका को जबरन शराब पिलाई और विशलिंगवुड्स रिसोर्ट में उसकी मदहोशी का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी ने शारीरिक संबंध बनाए। पुलिस ने इस मामले में धारा 64, 115(2), और 3(5) BNS के तहत मुख्य आरोपी आशुतोष हिरवानी, छत्रपाल देशमुख और घनश्याम बेलचंदन को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है। घटना से संबंधित विशलिंगवुड्स रिसोर्ट को भी नियमानुसार सील कर दिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस ने इस त्वरित कार्रवाई के जरिए क्षेत्र के अन्य रिसोर्ट और होटल मालिकों को भी एक बड़ा और कड़ा संदेश दिया है कि नियमों का उल्लंघन और संदिग्ध गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों में आशुतोष हिरवानी, छत्रपाल उर्फ बल्लू देशमुख और घनश्याम बेलचंदन शामिल हैं, जिन्हें कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा जा रहा है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button