विज्ञापन दें / सहयोग करें

अंबिकापुर में तेज रफ्तार दो बाइकों में जोरदार टक्कर, बिना हेलमेट सवार 2 लोगों की गई जान, महिला घायल

लुचकी घाट में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 17 May 2026 08:57:39 PM (IST)Updated Date: Sun, 17 May 2026 08:57:39 PM (IST)

लुचकी घाट में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत

HighLights

  1. लुचकी घाट में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत
  2. दो लोगों की मौत, महिला सहित दो घायल
  3. हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोटें

नईदुनिया प्रतिनिधि, अंबिकापुर। अंबिकापुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित लुचकी घाट में रविवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार मेडिकल कालेज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस के अनुसार तेज रफ्तार हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है।

क्या है मामला

जानकारी के मुताबिक सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोनतराई सड़कपारा निवासी 38 वर्षीय संतोष कुजूर अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से अंबिकापुर आ रहे थे। उसी दौरान अंबिकापुर की ओर से दूसरी बाइक पर सवार दो युवक सीतापुर की तरफ जा रहे थे। शहर सीमा के पास लुचकी घाट में दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे में संतोष कुजूर और दूसरी बाइक पर सवार एक युवक के सिर में गंभीर चोट लगी। अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण दोनों की हालत मौके पर ही गंभीर हो गई।

राहगीरों ने तत्काल घायलों को मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संतोष कुजूर और दूसरे युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे मृतक की पहचान अभी नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि वह एमसीबी जिले का निवासी था। दुर्घटना में संतोष की पत्नी और दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक घायल हुए हैं। दोनों का अस्पताल में इलाज जारी है।


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button