विज्ञापन दें / सहयोग करें

खैरागढ़ में CAF जवान ने सर्विस राइफल से की आत्महत्या: उदयपुर-पैलेस में ड्यूटी के दौरान खुद को मारी गोली,एक दिन पहले छुट्टी से लौटा था – Khairagarh News

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले में (BSF) के छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CAF) के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। जवान भिलाई का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना छुई

.

जानकारी के मुताबिक, जवान का नाम कृपाचंद सोनवानी (38 वर्ष) है। वह सीएएफ की छठवीं बटालियन में पदस्थ था और उदयपुर पैलेस में ड्यूटी पर तैनात था। जवान ने उदयपुर पैलेस में ही ड्यूटी के दौरान सोमवार शाम करीब साढ़े पांच से छह बजे के बीच सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। पुलिस महानिरीक्षक बालाजीराव सोमावार ने इस घटना की पुष्टि की है।

उदयपुर पैलेस में ड्यूटी पर तैनात था

दरअसल, पूर्व विधायक देवव्रत सिंह के निधन के बाद राजपरिवार में चल रहे पारिवारिक विवाद के कारण प्रशासन ने उदयपुर पैलेस और खैरागढ़ स्थित कमल विलास पैलेस को सील कर रखा है। इन दोनों परिसरों की सुरक्षा के लिए सीएएफ के जवानों को तैनात किया गया है और उनकी ड्यूटी अलग-अलग शिफ्ट में लगाई जाती है।

छुट्टी से लौटने के बाद आत्महत्या की

बताया गया है कि सोमवार को कृपाचंद सोनवानी सामान्य दिनों की तरह अपनी ड्यूटी पर मौजूद था। साथियों के अनुसार, वह कुछ समय से तनाव में दिख रहा था, लेकिन इसे ज्यादा गंभीरता से नहीं लिया गया। शाम के वक्त अचानक गोली चलने की तेज आवाज से पैलेस परिसर में हड़कंप मच गया।

साथी जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि कृपाचंद खून से लथपथ है। उन्होंने तुरंत जवान को तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी जानकारी मिली है कि जवान कृपाचंद सोनवानी छुट्टी से लौटने के अगले ही दिन ड्यूटी पर था, तब उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

पुलिस के अनुसार कृपाचंद सोनवानी रविवार को ही छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था। शुरुआती जांच में अंदेशा जताया जा रहा है कि घरेलू या निजी कारणों की वजह से उसने यह कदम उठाया। हालांकि मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट या कोई ठोस सुराग नहीं मिला है।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

…………………………

इससे ये खबर भी पढ़ें

BSF जवान ने सर्विस-राइफल से खुद को मारी गोली:नारायणपुर के सुरक्षा कैंप में ड्यूटी के दौरान की आत्महत्या, यूपी का रहने वाला था

नारायणपुर में जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सुसाइड करने का कारण अज्ञात है। जवान उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। घटना सोनपुर थाना क्षेत्र की है। पढ़ें पूरी खबर…


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button