विज्ञापन दें / सहयोग करें

धमतरी में श्री रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकलेगी: जन्मोत्सव भव्य मनाने की अपील, टोलियों का सम्मान किया गया – Dhamtari News



छत्तीसगढ़ के धमतरी में श्री रामनवमी आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें श्री राम जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया है। यह बैठक गुजराती समाज भवन में आयोजित की गई। शोभायात्रा रामनवमी के दिन शाम 4 बजे श्री सिद्धेश्वर महाकालेश्वर मंदिर से शुरू होगी और सभी टोलियों को छत्रपति शिवाजी महाराज चौक और सदर बाजार में शाम 6 बजे तक पहुंचना होगा। इस वर्ष श्री रामनवमी पर एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण रथ पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे। धमतरी जिले में वर्ष 2008 से श्री रामनवमी का आयोजन भव्य तरीके से किया जा रहा है, और हर साल इसकी भव्यता बढ़ती जा रही है।
निकाली जाएगी भव्य बाइक रैली बैठक में श्री राम जन्मोत्सव को भव्य बनाने की अपील की गई। साथ ही, श्री रामनवमी आयोजन में झांकी निकालकर शोभायात्रा में शामिल होने वाली सभी टोलियों का सम्मान भी किया गया। राम भक्तों से बड़ी संख्या में शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया गया है। सभी सनातनी हो एकजुट आयोजन समिति के सदस्यों ने अपील की कि जिस प्रकार राम मंदिर निर्माण के लिए सभी एकजुट हुए थे, उसी तरह श्री राम जन्मोत्सव को भव्य बनाने के लिए सभी सनातनी एक साथ आएं। उन्होंने राम भक्तों से बड़ी संख्या में शोभायात्रा में पहुंचकर श्री राम दरबार के दर्शन करने और नशा मुक्ति का संदेश देने का भी आग्रह किया।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button