विज्ञापन दें / सहयोग करें

US: राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 से बढ़ाकर 15 फीसदी किया टैरिफ, सुप्रीम कोर्ट के फैसले की आलोचना की

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में टैरिफ से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले की आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस फैसले को ‘बेहद खराब तरीके से लिखा गया’ और यह अमेरिका के हितों के खिलाफ है। 

ट्रंप ने कहा कि कई महीनों के विचार-विमर्श के बाद वह तुरंत प्रभाव से दुनियाभर के देशों पर लगाए गए 10 फीसदी टैरिफ को बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर रहे हैं। उनके अनुसार कई देश दशकों से अमेरिका से फायदा उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनका अब यह कदम पूरी तरह कानूनी और परखा हुआ है।


ये भी पढ़ें: ‘दुनिया के दबाव में झुकेगा नहीं ईरान’, अमेरिका से तनाव के बीच राष्ट्रपति पेजेश्कियन का बड़ा बयान

उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले महीनों में उनका प्रशासन नए और कानूनी रूप से उचित टैरिफ तय करेगा और लागू करेगा। ट्रंप ने दावा किया कि यह कदम ‘मेक अमेरिका ग्रेट अगेन’ की प्रक्रिया को पहले से भी ज्यादा मजबूत करेगा।

(अधिक जानकारी अपडेट की जा रही है..)


Source link

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button