रायगढ़ में MSP फैक्ट्री के खिलाफ कार्रवाई: स्टील मेल्टिंग शॉप में पेंटिंग कार्य को किया गया प्रतिबंधित, जांच में मिली कई खामियां – Raigarh News
स्टील मेल्टिंग शाप के मेगा शेड में कालम नंबर 13 पर पेंटिंग करने के दौरान हुआ हादसा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिछले दिनों एक श्रमिक की मौत MSP स्टील एंड पावर लिमिटेड कंपनी में हो गई थी। जिसके बाद मामले में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग द्वारा प्लांट की जांच की गई। जिसमें श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर इंतेजाम में खामियां पाए जाने पर
.
इस संबंध में औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग के उप संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि जामंगा स्थित मेसर्स MSP स्टील एंड पावर लिमिटेड में स्थापित स्टील मेल्टिंग शाप के मेगा शेड में कालम नंबर 13 पर पेंटिंग करने के दौरान डुम्बी सुन्डी की मौत हो गई थी।
इसके बाद दुर्घटना की जांच उप संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा रायगढ़ द्वारा 28 मार्च को की गयी। निरीक्षण में पाया गया कि कालम नंबर 13 पर पेंटिंग करते समय नीचे उतरने के दौरान डुम्बी सुन्डी के द्वारा पहनी गयी सेफ्टी बेल्ट का एक हुक कालम में फंसा हुआ था तथा दूसरा हुक झूल रहा था।
यह झूलता हुआ हुक कालम नंबर 13 के समीप से गुजर रही क्रेन नंबर 3 के इंड केरीयेज में फंस गया। जिससे डुम्बी सुन्डी क्रेन के साथ खींच गया और क्रेन व कालम के मध्य आने से लगी चोट से डुम्बी सुन्डी की मौत हो गई।
MSP फैक्ट्री का वह स्थान जहां पर हादसा हुआ
नहीं लिया गया था परमिट टू वर्क उन्होंने बताया कि जांच में पाया गया कि स्टील मेल्टिंग शाॅप में किए जा रहे पेंटिग कार्य की जानकारी मेगा शेड में संचालित ईओटी क्रेन के ऑपरेटर को नहीं दी गयी थी।
इसके साथ ही 26 मार्च को पेंटिंग कार्य के लिए परमिट टू वर्क नहीं लिया गया था, ना ही इस काम के दौरान एक सुपरवाईजर उपस्थित था।
पेंटिंग कार्य को किया प्रतिबंधित ऐसे में कारखाना अधिनियम 1948 की धारा 40 (2) के तहत कारखानें में स्थापित स्टील मेल्टिंग शॉप में पेंटिंग कार्य को तब तक प्रतिबंधित किया गया है, जब तक कि पेंटिंग कार्य के लिए एक स्टैण्डर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर निर्धारित करते हुए इसकी ट्रेनिंग संबंधित श्रमिकों को प्रदान नहीं कर दी जाती है।
साथ ही पेंटिंग कार्य के दौरान सुपरवाईजर की निरंतर उपस्थिति सुनिश्चित नहीं कर ली जाती है तथा पेंटिग कार्य के लिए नियमानुसार परमिट टू वर्क लेना सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता है।
अपराधिक प्रकरण दायर किया जाएगा फैक्ट्री के कारखाने के प्रदीप कुमार डे व फैक्ट्री प्रबंधक संजय सिंह परिहार को कारखाना अधिनियम 1948 संशोधित 1987 की धारा 7 A (2) (A), धारा 41 सहपठित नियम 73- ई तथा कारखाना अधिनियम 1948 संशोधित 1987 की धारा 7 A (2) (C) के उल्लंघन के लिए कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
उप संचालक मनीष श्रीवास्तव ने बताया कि इसके अलावा नियमों के उल्लंघनों के लिए फैक्ट्री संचालको के खिलाफ आपराधिक प्रकरण श्रम न्यायालय रायगढ़ में शीघ्र दायर किया जाएगा।
Source link










