विज्ञापन दें / सहयोग करें

गांव-गांव तक पहुंच रही आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा

गांव-गांव तक पहुंच रही आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा

 प्राचीन आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। चिकित्सकों की कमी को दूर किया जा रहा है। अब शासन ने दोनों चिकित्सा पद्धति को गांव-गांव तक पहुंचाने का फैसला लिया है। इसके तहत सप्ताह में दो दिन अस्पताल से आठ किलोमीटर दूरी पर शिविर लगाए जाएंगे, जहां आने वाले मरीजों का आयुर्वेदिक एवं यूनानी पद्धति से मुफ्त इलाज किया जाएगा और दवाएं भी दी जाएंगी। जिले में आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों की संख्या 19 है। इनमें आयुर्वेदिक के 13 अस्पताल हैं, जबकि यूनानी अस्पताल छह हैं। आयुर्वेदिक अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी है। यहां नौ आयुर्वेदिक चिकित्सक हैं। हालांकि यूनानी के अस्पतालों में एक-एक चिकित्सक की तैनाती है। आयुर्वेदिक अस्पतालों में आने वाले मरीजों को चिकित्सकों की कमी के चलते लाभ नहीं मिल पाता है। ऐसे में तय किया गया है कि आयुर्वेदिक और यूनानी अस्पतालों के आठ किलोमीटर की परिधि में किसी भी गांव का चयन कर वहां शिविर लगाया जाए। इस शिविर में मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण कर मरीज को दवा भी मुफ्त दी जाए। इसके लिए सप्ताह में कोई भी दो दिन शिविर लगाया जाएगा। क्षेत्रीय यूनानी एवं आयुर्वेदिक अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शिविर का आयोजन शुरू हो गया है। हमारा प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को चिकित्सा पद्धति का लाभ मिले। भविष्य में तहसील दिवस मूें भी शिविर लगाने की योजना है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button