विज्ञापन दें / सहयोग करें

Maha Kumbh 2025: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट के साथ लगाई आस्था की डुबकी, छत्तीसगढ़ टेंट में तीर्थयात्रियों से की भेंट

प्रयागराज सनातन संस्कृति के सबसे बड़े पर्व महाकुंभ 2025 में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार (13 फरवरी) को अपनी कैबिनेट, बीजेपी सांसदों और विधायकों के साथ पवित्र स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई।

विशेष विमान से प्रयागराज पहुंचे नेता

सुबह 7 बजे मुख्यमंत्री और उनके साथ नेता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से 8 बजे विशेष विमान द्वारा प्रयागराज के लिए रवाना हुए। सुबह 9:30 बजे विमान प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंड हुआ, जिसके बाद सभी सीधे संगम तट पहुंचे।

संगम में आस्था का स्नान

महाकुंभ में मुख्यमंत्री और उनकी टीम ने 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक संगम स्नान और विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने सनातन धर्म और छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति को लेकर अपनी आस्था प्रकट की।

छत्तीसगढ़ टेंट में तीर्थयात्रियों से मुलाकात

स्नान और दर्शन के बाद मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान स्थापित छत्तीसगढ़ टेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने वहां ठहरे छत्तीसगढ़ के तीर्थयात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने उनकी कुशलक्षेम पूछी और उनके अनुभवों को जाना।

वापसी का कार्यक्रम

इसके बाद दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचे और 4 बजे विशेष विमान से रायपुर के लिए रवाना हुए। शाम 5:30 बजे सभी नेता रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं को भी दिया था न्योता

इससे पहले, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं को भी प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने का निमंत्रण दिया था। उनके इस कदम को छत्तीसगढ़ की राजनीति में सकारात्मक संदेश देने के रूप में देखा जा रहा है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button