विज्ञापन दें / सहयोग करें

कलेक्टर ने तिल्दा के आदतन बदमाश को किया जिलाबदर: पुलिस की अनुशंसा पर 3 माह के लिए आदेश जारी – Tilda News


रायपुर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी गौरव सिंह ने तिल्दा-नेवरा के एक आदतन बदमाश को जिलाबदर किया है। यह कार्रवाई पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉक्टर लाल उमेद सिंह की अनुशंसा पर की गई है।

.

छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 5 (ख) के तहत यह आदेश 21 नवंबर को जारी किया गया। आदेश के अनुसार, बदमाश को इसकी तिथि से 7 दिनों के भीतर, यानी 27 नवंबर तक, रायपुर, दुर्ग, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद और बलौदाबाजार जिलों की राजस्व सीमाओं से बाहर जाना होगा।

तीन महीने तक प्रवेश पर रोक

उसे 20 फरवरी 2026 तक, यानी तीन माह की अवधि के लिए, सक्षम न्यायालय की अनुमति के बिना इन सीमाओं में दोबारा प्रवेश करने की मनाही है।

जिलाबदर किया गया बदमाश राहुल सेन (29 वर्ष) तिल्दा बस्ती, थाना तिल्दा नेवरा, रायपुर का निवासी है। उसके खिलाफ चैन स्नैचिंग, चोरी और नकबजनी जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button