विज्ञापन दें / सहयोग करें

जांजगीर-चांपा में ट्रैक्टर ठगी का आरोपी गिरफ्तार: किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेज से बेचता था, 20 लाख का सामान बरामद – janjgir champa News



जांजगीर-चांपा जिले की अकलतरा थाना पुलिस ने किसानों से ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी किसानों से ट्रैक्टर-ट्रॉली किराए पर लेकर फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेच देता था। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 20 लाख रुपये मूल्य के चार ट्रैक्टर इंजन और एक ट्रॉली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान खैरा चौकी नैला निवासी अनुराग दास महंत (34) के रूप में हुई है। वह लंबे समय से किसानों को अपना निशाना बना रहा था। फर्जी दस्तावेजों के जरिए बेचता था ट्रैक्टर पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले किसानों को ट्रैक्टर किराए पर लेने का भरोसा दिलाता था। ट्रैक्टर अपने कब्जे में लेने के बाद वह फर्जी शपथ पत्र तैयार कर उसे अन्य लोगों को बेच देता था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपना मोबाइल बंद कर फरार हो जाता था, जिससे पीड़ितों को काफी परेशानी होती थी। अलग-अलग नामों से किसानों को झांसा दिया इस मामले का खुलासा तब हुआ जब परसाही नाला निवासी विनोद कुमार खुसरो ने अकलतरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी ने काम के बहाने उनका ट्रैक्टर-ट्रॉली लिया था, लेकिन वापस नहीं किया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपी टालमटोल करता रहा और अंततः फरार हो गया। पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी की तलाश में जुट गई। तकनीकी सबूत और मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपी अनुराग दास महंत ने कई खुलासे किए। उसने मन कि वह अलग-अलग नामों से किसानों को झांसा देकर ट्रैक्टर किराए पर लेता था और फर्जी दस्तावेजों के जरिए उन्हें बेच देता था। आरोपी ने अकलतरा, पामगढ़ और नैला क्षेत्रों में इस तरह की कई वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अकलतरा थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button