विज्ञापन दें / सहयोग करें

कुरकुंगा में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ, किसानों को मिलेगा लाभ।

जशपुर :- कुनकुरी तहसील के ग्राम पंचायत कुरकुंगा में साप्ताहिक बाजार का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीमती कौशल्या साय ने कहा कि बाजार खुलने से किसानों को अपने उत्पाद बेचने का एक बेहतर मंच मिलेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कौशल विकास योजना का जिक्र करते हुए युवाओं को स्व-रोजगार से जुड़ने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button