विज्ञापन दें / सहयोग करें

बुजुर्ग किसान के साथ धोखाधड़ी: अडाणी कंपनी के दलालों पर गंभीर आरोप

घरघोड़ा (गौरी शंकर गुप्ता) घरघोड़ा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक बुजुर्ग किसान के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने बुजुर्ग किसान के नाम पर उनकी जमीन के दस्तावेजों में हेराफेरी की है। इस मामले में अडाणी कंपनी के दलालों की संलिप्तता का भी आरोप लगाया गया है। ग्राम झरियापाली निवासी सायबानी ने आरोप लगाया है कि उनके बुजुर्ग पिता समारू (87 वर्ष) के साथ उनके ही गांव के निवासी कैलाश दासे ने धोखाधड़ी की है।

सायबानी का कहना है कि उनके पिता समारू, जो शारीरिक और मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनकर नाम पर बिना उनकी अनुमति के ज़मीन के दस्तावेज़ों में हेराफेरी की गई। यह भूमि खसरा नं. 33/3 के अंतर्गत आती है, जो उनके परिवार के लिए जीवन-यापन का एकमात्र साधन है। सायबानी के अनुसार, कैलाश दासे ने उनके पिता को बहला-फुसलाकर बैंक ले जाकर पैसे निकलवाए और उनके दस्तखत करवा लिए। इसके बाद, दासे ने पटवारी से मिलकर जमीन के दस्तावेज तैयार करवा लिए।

अडाणी कंपनी का कनेक्शन:

सायबानी का आरोप है कि कैलाश दासे और उनके साथी विजय मिलकर अडाणी कंपनी के दलालों के साथ मिलकर इस धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे हैं। उनका मानना है कि ये लोग उनके अस्वस्थ पिता के कमजोर स्थिति का फायदा उठाकर इस भूमि को अडाणी कंपनी को बेचना चाहते हैं। सायबानी के लिए यह जमीन जीवन-यापन का एकमात्र साधन है। इस भूमि के पास अडाणी कंपनी द्वारा एक बड़ा प्रोजेक्ट शुरू किया जा सकता है, जिसके कारण इस जमीन की कीमत काफी बढ़ गई है।

वही इस मामले को लेकर पीडिता सायबानी ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उनके दस्तावेज वापस दिलाने की मांग की है। यह मामला इस बात को उजागर करता है कि किस तरह बड़े प्रोजेक्ट्स के चलते छोटे किसानों और आम लोगों को धोखाधड़ी का शिकार बनाया जा रहा है। बुजुर्गों और कमजोर वर्ग के लोगों को इस तरह के धोखे का शिकार होने से बचाने के लिए सख्त कानून बनाने की जरूरत है। इस मामले में पुलिस को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए और दोषियों को सजा दिलानी चाहिए। साथ ही, सरकार को भी इस तरह के मामलों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरुरत है।

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button