विज्ञापन दें / सहयोग करें

अवैध-संबंध के शक में चाचा ने की भतीजे की हत्या: विवाद के बाद चाकू से मारा; 2 घंटे में पकड़ाया आरोपी – kabirdham News


कबीरधाम जिले में एक युवक का मर्डर हुआ है। 24 अक्टूबर की रात ग्राम सुखताल के रहने वाले विनोद साहू (27 साल) पर अवैध संबंध के शक में उसके चाचा ने ही उसे मार डाला। मर्डर से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था। गुस्से में चाचा ने चाकू मारकर हत्या कर दी।

.

मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने 2 घंटे के अंदर आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

अवैध संबंध की बात पर हुआ था विवाद

मृतक विनोद बोड़ला थाना के ग्राम सिंघनपूरी का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक का अपने ही चाचा आरोपी विश्वनाथ साहू (35 साल) के परिवार की महिला सदस्य के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर विवाद हुआ था।

इसी आपसी विवाद के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर अपने भतीजे की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे कवर्धा पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो घंटे के अंदर हिरासत में ले लिया। आरोपी से पूछताछ जारी है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button