विज्ञापन दें / सहयोग करें

जुए के विवाद में युवक पर चाकू से हमला: गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर, आरोपी की तलाश जुटी पुलिस – Balrampur (Ramanujganj) News

बलरामपुर जिले के डुमरखी गांव में बुधवार रात जुए के विवाद को लेकर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। 38 वर्षीय अनिल यादव पर सात से आठ बार चाकू से वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हमले का आरोप प्रदीप पैकरा पर है।

.

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल अनिल यादव को तत्काल जिला चिकित्सालय बलरामपुर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलने पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव देर रात अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल युवक का हालचाल जाना और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। बलरामपुर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।


<

15 अगस्त विज्ञापन

Related Articles

ताजा खबरें

Back to top button